राज्यहरियाणा

लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर गिरी गाज, SMO और MO सस्पेंड

 चंडीगढ़

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार से संबंधित प्रभावी निगरानी और नियमों के कड़े कार्यान्वयन में विफलता को लेकर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।

स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और 1 मेडिकल ऑफिसर (MO) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

निगरानी और नियमों को लागू करने में रहे विफल
मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों पर लिंगानुपात में सुधार से जुड़े उपायों की प्रभावी ढंग से निगरानी न करने और संबंधित कानूनों को जमीन पर सही तरीके से लागू करने में नाकाम रहने का आरोप है। विभाग ने इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना है।

ये अधिकारी हुए सस्पेंड
एसीएम सुमिता मिश्रा द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

    SMO डॉ. टीना आनंद
    SMO विजय परमार
    SMO सतपाल
    MO प्रभा

 

Related Articles

Back to top button