छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर में खेलों को बढ़ावा: सीएम साय करेंगे महिला हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

बिलासपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 2 मई को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जानकारी के अनुसार सीएम साय दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे.

वे हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे. सीएम साय यहां बीआर यादव एस्ट्रोटर्फ मैदान बहतराई में आयोजित आल इंडिया वुमन हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। जिले में आयोजित इस महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मैच का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। यहां से वे 4 बजे स्व. बीआर यादव एस्ट्रोटर्फ मैदान बहतराई जाएंगे. यहां से वे शाम 4 बजकर 45 मिनट पर एसईसीएल हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां से 4 बजकर 55 मिनट पर वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button