अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम को भेजा

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
उजरियापुर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । दुर्घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उजरियापुर के पास की है । जहां पर बुधवार की देर शाम मनऊपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सत्य प्रकाश सिंह पुत्र सतीश सिंह मोटरसाइकिल से घोंपा डुहिया की तरफ से घर आ रहा था । सत्य प्रकाश उजरियापुर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा राम ले गए । जहां पर चिकित्सक ने रेफर करने की बजाय इलाज कर घर भेज दिया । गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास सत्य प्रकाश की मौत हो गई । पर जिन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दिया । सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Related Articles

Back to top button