उत्तर प्रदेशगाजीपुर

हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिलता है।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

ग़ाज़ीपुर। सैदपुर। हर वर्ष नवरात्र के अठवी के बाद बुधवार को सैदपुर में लगने वाले शेख शाह सम्मन के सालाना उर्स में शामिल होने वाले अनुनायी एक दिन पहले नंदगंज स्टेशन परिसर और बाजार में शाम से देर रात तक आने जाने का सिलसिला जारी रहता है।कोई ट्रेन से तो कोई अपने निजी साधन से तो कोई टेम्पू व जीप आदि से आकर रात भर रुकते है। ऐसा मानना है कि शेख शाह सम्मन पहले ट्रेन से नंदगंज में रात भर रुके थे फिर भोर में नैसारा गांव के समीप रुक कर दातवन के साथ नित्य क्रिया और स्नान करके मड़पा होते हुवे भीतरी होते हुए सैदपुर शाम को चले गए थे।उसी तरह से उनके अनुनायी भी करते है ।उर्स के दिन उनके मज़ार पर मन्नत किया हुआ मुर्गा व बकरा चढ़ाते है।और उनकी मन्नत पूरी हो जाती है इसमें सभी धर्म के लोग रहते है। बाजार और स्टेशन से लेकर परिसर में दुकानें सजी हुई है। प्रशासन और कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद हाफिज आलम मोहम्मद शाहिद नूर केसर मोहम्मद वॉइस मोहम्मद इरफान सभासद लोग काफी मुस्तैद नजर आए।

Related Articles

Back to top button