उत्तर प्रदेशलखनऊ

Samrat Chaudhary: ‘गया में पिंडदान कर दूंगा…’, ‘योगी’ वाले फॉर्म में आए सम्राट; माफियाओं को दे डाली चेतावनी

Samrat Chaudhary भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीती के मामले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे उपर आता है। उनका बुलडोजर मॉडल पूरे देश में चर्चित है। अब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कुछ उन्हीं के अंदाज में जमीन शराब और बालू माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी में हैं और सख्त चेतावनी भी दी है।

कोंच (गांधी)। Samrat Chaudhary उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बालू माफिया, शराब माफिया व जमीन माफिया का गया में पिंडदान कर दिया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल में है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग बोल रहे हैं कि हम रोजगार देंगे। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन ले लिए। उसी प्रकार एक करोड़ रोजगार देने के बदले जमीन ले लेंगे। वे शनिवार को गांधी उच्च विद्यालय के स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी सुशील के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को मकान देने का काम किया। उसी प्रकार पांच सौ साल से टेंट में रह रहे भगवान श्रीराम को भव्य मंदिर में बैठाने का काम किया।

सम्राट चौधरी ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना 

लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बाप सावन में मटन खाता है तो बेटा नवरात्र के समय मछली खाता है। भाजपा सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। देश के 80 करोड़ गरीबों को पांच-पांच किलो अनाज दिया जा रहा है।

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पिछली बार आप लोगों ने 40 में 39 सीटों पर बिहार में जीत दिलाई थी। इस बार सभी सीट जिताएं। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को राशन, शौचालय व आयुष्मान कार्ड बनवाया। बिहारी सोच की तर्ज पर कार्य करने की अपील की।

 

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वहीं करते हैं। पीएम ने अनुच्छेद 370 हटाए, रामलला का भव्य मंदिर बनवाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अनिल कुमार, लोजपा रा. के महासचिव कमलेश शर्मा, मिथलेश पाठक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button