उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

प्रदेश दस सरकारी अस्पतालों को मिली बजट की संजीवनी

  • सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक बनाने की मुहिम को दी धार 
  • डिप्टी सीएम ने अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश 

लखनऊ। प्रदेश की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मुहिम तेज हो गई है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी के दस सरकारी अस्पतालों को बजट की संजीवनी जारी कर दी है। जिसमें पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज व एक स्वायत्तशासी संस्थान को बजट जारी किया गया है। मरीजों को बेहतर व अत्याधुनिक इलाज मुहैया कराने के मकसद से बजट जारी किया गया है। धनराशि मिलने से अस्पतालों के संचालन को रफ्तार मिलेगी। इन अस्पतालों में आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों की सहूलियतों के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों का भरोसा लगातार सरकारी अस्पतालों पर बढ़ रहा है। यही वजह है कि मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले डॉक्टरों का सरकारी अस्पतालों में बैठने का समय निश्चित नहीं था। इसमें काफी हद तक सुधार हुआ है। समय पर डॉक्टर ओपीडी में आ रहे हैं। इमरजेंसी सेवाओं में भी सुधार हो रहा है। मरीजों को मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जांच की सुविधा भी फ्री है।

सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा मरीजों को फ्री मुहैया कराई जा रही है। अस्पतालों के अपग्रेड किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। सरकार द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व सुलभ बनाने के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि पांच मेडिकल कॉलेजों को निर्माण एवं उपकरण मद में 95.646 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये, कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज 17.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज को 28.80 करोड़ रुपये, आगरा के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 20.746 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उधर, स्वायत्तशासी संस्था गोरखपुर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर संस्थान को भी 20,00,000 की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

जारी बजट में इन अस्पतालों को किया शामिल

  1. जिला क्षयरोग चिकित्सालय, बस्ती 1,70,81,660
  2. जिला चिकित्सालय, बदायूँ 1,96,73,070
  3. जिला चिकित्सालय, अयोध्या 5,10,55,788
  4. राजनरायण माहेश्वरी चिकित्सालय, शिकोहाबाद 2,58,28,126
  5. जिला महिला चिकित्सालय, बरेली 1,39,85,850
  6. जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर 1,37,24,502
  7. बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस 80,06,000
  8. टी०बी० सेनोटोरियम, सहारनपुर 63,97,110
  9. 100 शैयायुक्त चिकित्सालय, बलिया 60,28,030
  10. बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ 10,12,59,980
  11. सुपर स्पेशियलिटी डेन्टल यूनिट, बलरामपुर, लखनऊ 2,40,11,400

Related Articles

Back to top button