उत्तर प्रदेशलखनऊ

Azamgarh Airport: मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ था लोकार्पण

Azamgarh Manduri Airport: लंबे इंतजार के बाद पांच मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसके बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हुई, लेकिन किसी भी दिन 19 सीटर विमान यहां से फुल होकर लखनऊ के लिए उड़ान नहीं भरा।

पांच मार्च को लोकार्पण होने के साथ मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हो गई। एक माह हो गए लेकिन किसी भी दिन 19 सीटर विमान यहां से फुल होकर लखनऊ के लिए उड़ान नहीं भरा।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उप्र सरकार ने मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाया। लंबे इंतजार के बाद पांच मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। इसके बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हुई।

 

 

मंदुरी एयरपोर्ट पर फ्लाई बिग विमान कंपनी के स्टेशन इंचार्ज विक्रम ने यात्रियों की कमी के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जताई। कंपनी की ओर से आजमगढ़ से लखनऊ का किराया 3000 रुपये से अधिक रखा गया है।

 

इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर मुकेश यादव ने कहा कि कभी छह तो कभी 10 यात्रियों के ही यात्रा करने का सिलसिला शुरू से ही जारी है। ऐसा क्यों हो रहा है। इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button