उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुफ्त वाईफाई सुविधा… मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग, AKTU में बन रही सोलर बेंच से लखनऊ बनेगा स्‍मार्ट

लखनऊ की एपीजे अब्‍दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी एक स्‍मार्ट सोलर बेंच बनाने जा रही है। इसमें कई सुविधाएं होंगी। इस बेंच को एकेटीयू के अलावा लखनऊ में भी प्रमुख जगहों पर लगाया जाएगा। इसकी मदद से नागरिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी साथ ही पर्यावरण संबंधी जरूरी डेटा भी जुटाया जाएगा।

ऋषि सेंगर, लखनऊ: एपीजे अब्‍दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के इन्क्यूबेशन सेंटर की मदद से एक स्मार्ट सोलर बेंच का बनाई गई है। यह स्मार्ट सोलर बेंच कई सुविधाओं से लैस होगी। स्मार्ट सोलर बेंच एकेटीयू और शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाने की योजना है। इसके लिए एमओयू भी हो चुका है।

ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कोफाउंडर उद्यन निगम के मुताबिक एकेटीयू के इन्क्यूबेशन सेंटर से उनका स्मार्ट सोलर बेंच प्रॉजेक्ट इन्क्यूबेटेड है। उन्हें आर्किटेक्चर कॉलेज में ऑफिस मिला हुआ है। यही नहीं आर्किटेक्चर कॉलेज की फैकल्टी से उन्हें पूरी मदद मिलती है। उनका इन्फ्रास्‍ट्रक्चर भी प्रयोग करने को मिलता है।

एकेटीयू का इन्क्यूबेशन सेंटर ऐसे प्रॉजेक्ट को बढ़ावा दे रहा है जो कार्बन उत्सर्जन का कम करे। स्मार्ट सोलर बेंच एक अच्छा प्रॉजेक्ट है। इस प्रॉजेक्ट को हर संभव मदद दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि एकेटीयू से एमओयू हुआ हुआ है। इसके तहत एकेटीयू के संस्थानों में स्मार्ट सोलर बेंच लगाई जाएगी। इसमें आर्किटेक्चर कॉलेज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दो महीने के अंदर स्मार्ट सोलर बेंच आर्किटेक्चर कॉलेज में लगा दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट के तहत भी उनकी कंपनी का एमओयू हुआ है। इसके तहत लखनऊ के कई प्रमुख स्थानों पर यह स्मार्ट सोलर बेंच लगाए जाने की योजना है।

कई मॉडल्स में है स्मार्ट सोलर बेंच

स्मार्ट सोलर बेंच कई मॉडल्स में मौजूद है। 6 सीटर और 12 सीटर, 6 सीटर स्मार्ट सोलर बेंच एक साइड की होती है। वहीं 12 सीटर स्मार्ट सिटी बेंच डबल साइड होगी। इसके अलावा अन्य मॉडल्स पर भी कंपनी काम कर रही है। उद्यन निगम ने बताया कि इस बेंच के कई फायदे हैं। यह पूरी तरह से सौर उर्जा से चलेगी। यह बेंच पार्क, मॉल, विश्वविद्यालय, कॉलेजों ,हवाई अड्डे, चिड़ियाघर, ट्रेन और बस स्टेशन, सड़क किनारे और दूसरे स्‍थानों पर लगाई जा सकती है।

स्मार्ट सोलर बेंच में सुविधाएं

-सौलर पैनल से बिजली उत्पादन होगा। 24 घंटे का होगा।

-सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा समाधान का समाधान देना।

-ईवी, लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

-बेहतर डिजिटल पहुंच के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी।

-एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से एक विज्ञापन मंच बनाना।

-शहरी नियोजन और प्रदूषण में कमी के लिए पर्यावरणीय डेटा एकत्र करना।

-यूएसबी पोर्ट होगा। इसमें 15W पावर आउटपुट के साथ 3 यूएसबी टाइप बी और 3 यूएसबी टाइप सी पोर्ट होंगे।

-एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग होगी।

-वाईफाई की सुविधा होगी। 15-मीटर तक रेंज होगी। 100 एमबीपीएस डेटा स्पीड होगी।

-निगरानी कैमरे लगे होंगे। 24×7 रिकॉर्डिंग होगी और एक सप्ताह का डेटा बैकअप होगा।

– फुटफॉल और वायुमंडलीय डेटा संग्रह के लिए सेंसर लगे होंगे।

Related Articles

Back to top button