उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP MLC Election 2024: मर्सडीज सहित चार कारें, 97 लाख की देनदारी; जानें क‍ितनी संपत्ति‍ के माल‍िक हैं RLD के योगेश चौधरी

विधान परिषद की 13 सीटों के लिए सोमवार को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कुल 10 प्रत्याशियों ने विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में नामांकन किया था। इनमें भाजपा के सात और उसके सहयोगी दलों-अपना दल (एस) रालोद और सुभासपा के एक-एक प्रत्याशी शामिल थे। विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी योगेश चौधरी पत्नी चेतना चौधरी से अमीर हैं। उनके पास 379450000 रुपये की अचल संपत्ति है।

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी योगेश चौधरी पत्नी चेतना चौधरी से अमीर हैं। उनके पास 37,94,50,000 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, पत्नी के पास केवल दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही उनके पास 4,08,32,518 रुपये व पत्नी के पास 30,15,807 रुपये की चल संपत्ति है। योगेश के ऊपर 97.34 लाख की देनदारी भी है।

मर्सडीज कार सहित उनके पास चार कारें हैं। साथ ही रिवाल्वर व अमेरिकन मेड राइफल भी है। उनके पास 500 ग्राम सोना और पत्नी के पास 1,000 ग्राम सोना है। योगेश के पास कृषि योग्य सात भूखंड के अलावा 13 प्लाट व तीन दुकानें हैं, जबकि पत्नी के पास दिल्ली में एक आवासीय भवन है।

 

धर्मेंद्र स‍िंह के पास एक र‍िवॉल्‍वर 

वहीं, धर्मेंद्र सिंह के पास एक रिवॉल्वर है। उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना और चांदी सहित 29,81,400 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं धर्मेंद्र के पास 8,59,000 रुपये की चल संपत्ति है। साथ ही धर्मेंद्र 3,25,00,000 रुपये की कृषि योग्य भूमि व आवासीय संपत्तियों के मालिक भी हैं। 13.26 लाख रुपये की देनदारी भी उनके ऊपर है। उनकी पत्नी 6,36,66,667 रुपये की अचल संपत्ति की मालकिन हैं।

Related Articles

Back to top button